फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, किशोर की मौत

Sat, 21 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एक ही बाइक से दो किशोर शनिवार सुबह अकबरपुर आते समय रामपुर सकरवारी बाजार के निकट बेकाबू होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गए। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र बेवाना अंतर्गत अंगवल गांव निवासी सदानंद (15) पुत्र सियाराम व पंकज (15) पुत्र अंगद शनिवार सुबह एक ही बाइक से अकबरपुर आ रहे थे।

रामपुर सकरवारी के निकट सामने से आ रहे ट्रक से बचने के लिए वे बेकाबू होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल दोनों किशोरों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सदानंद को मृत घोषित कर दिया जबकि हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पंकज को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।

दोनों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। उधर, जहांगीरगंज थाना अंतर्गत जहांगीरगंज बाजार निवासी श्रवणकुमार (18) पुत्र रविप्रसाद शुक्रवार देर शाम बाइक से राजेसुल्तानपुर जाते समय अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत शिवरानाली गांव निवासी रमापति (55) पुत्र गंगादीन शुक्रवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए।

उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत रामनगर निवासी प्रेमादेवी (55) पत्नी गिरधारी शनिवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें