फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से बाइक टकराई, युवक की कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के डोडो तिराहे पर मंगलवार रात ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ ही शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। मौके से ट्रैक्टर-ट्राॅली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कटका थाना क्षेत्र के दुल्हूपुर बिलारी निवासी गिरिधारी निषाद (30) मंगलवार रात करीब सवा नौ बजे इंद्रमणि पांडेय (45) निवासी भगवानपुर व अतरौलिया थाना क्षेत्र निवासी दिनेश सिंह (50) को बाइक पर बिठाकर जमऊपुर स्थित एक निजी अस्पताल से वापस जा रहा था। जब वे सभी बसखारी थाना क्षेत्र के एनएच स्थित डोडो चौराहे पर पहुंचे थे तभी अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गए। झटका लगने से गिरिधारी ट्रैक्टर ट्राॅली के नीचे चला गया इससे उसकी कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इंद्रमणि व दिनेश बगल में जाकर गिरे। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। बाद में जरूरी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टीम ने मौके से ट्रैक्टर-ट्राॅली को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। उधर युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में एक युवक की मौत हुई है। अन्य दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें