फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई बाइक, युवक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज। थाना क्षेत्र के खैरपुर मोड़ के निकट सड़क के किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक सवार टकरा गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाना अंतर्गत बिड़हर गांव निवासी रामजतन पुत्र राजाराम गुरुवार देर शाम बाइक से रामनगर से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह नरियांव बिड़हर मुख्य मार्ग स्थित खैरपुर मोड़ के निकट पहुंचा, तभी घने कोहरे के चलते उसकी बाइक सड़क के किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई। हादसे मेें वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने सांस चलने की उम्मीद में उसे सीएचसी जहांगीरगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें