फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाइक व ऑटो बिजली के खंभे से टकराए, दो की मौत

विज्ञापन
सीएचसी भियांव के बाहर मौजूद मृतक के परिजन व अन्य ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
जलालपुर। जलालपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में युवक और वृद्ध की मौत हो गई। पहली घटना कटका के सेमरा बाजार में हुई, जहां अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई और बाइक पर सवार युवक का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी घटना जलालपुर-रामगढ़ मार्ग पर हुई। यहां ऑटो के बिजली के खंभे से टकराने से एक बुजुर्ग की जान चली गई।
विज्ञापन

कटका के वनपुरवा भियांव निवासी पतिराज के मुताबिक उनके दो बेटे अनूप (20) और मोनू (35) बुधवार का निजी काम से बसखारी बाजार गए थे। दोपहर लगभग एक बजे वापस लौटते समय सेमरा बाजार के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में दोनों भाइयों के सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी भियांव ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अनूप को मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई मोनू की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक अनूप पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां अमरावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार को मृतक की चचेरी बहन की शादी का कार्यक्रम निपटा था। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वहीं, जलालपुर के इस्माइलपुर निवासी चंद्रशेखर (65) अपने भाई मनीराम के साथ रहते थे। 25 मई को अपने ननिहाल मजगवां गए थे। बुधवार की सुबह ऑटो में बैठकर वापस लौट रहे थे। रामगढ़ मार्ग पर स्थित गैस एजेंसी के निकट ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराया। इस हादसे में चंद्रशेखर के सिर पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें