फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 की उम्र के पार भी नौकरी की तलाश

Tue, 12 Apr 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विकास भवन में चल रहे सोशल आॅडिट सदस्य पद के साक्षात्कार में भाग लेते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकास भवन में मंगलवार को अकबरपुर ब्लाक के सोशल आडिट सदस्यों का साक्षात्कार हुआ। 80 पद के सापेक्ष कुल 222 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। साक्षात्कार में 157 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। 65 अभ्यर्थी साक्षात्कार से अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
 जिला विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्र की देखरेख में आयोजित साक्षात्कार में राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने अभ्यर्थियों से आवश्यक पूछताछ की। मंगलवार को आयोजित साक्षात्कार में कई ऐसे भी अभ्यर्थी सामने आए जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक रही।

अन्य अभ्यर्थियों के बीच इस बात को लेकर काफी कौतूहल बना रहा। अभ्यर्थियों से नाम, पता, शैक्षिक योग्यत के अलावा संबंधित खंड विकास अधिकारी का नाम भी पूछा गया।
विज्ञापन


कई अभ्यर्थी अपने उत्तरदायित्यों के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाए। श्री मिश्र ने बताया कि साक्षात्कार पूरी पारदर्शिता से हो रहा है। योग्य अभ्यर्थियों का ही चयन सोशल आडिट सदस्य पद के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें