फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के बाजारीकरण पर जतायी नाराजगी

Tue, 12 Apr 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निजी स्कूलों में शिक्षा के बाजारीकरण को रोके जाने की मांग को लेकर मंगलवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कहा कि प्रशासन व शिक्षा विभाग की उदासीनता के चलते ही निजी विद्यालयों की मनमानी बढ़ती जा रही है। प्रतिवर्ष बढ़ रही फीस को लेकर भी खासी नाराजगी जतायी। आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक राजेंद्र वर्मा की अगुवाई में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

कहा कि जिले में निजी विद्यालयों की मनमानी काफी बढ़ गई है। विद्यालयों में बेहतर व्यवस्था देने के नाम पर मनमाना पैसा वसूला जा रहा है। प्रतिवर्ष 20 से 25 प्रतिशत फीस में बढ़ोत्तरी की जा रही है।
विज्ञापन


साथ ही ड्रेस, बुक, बैग व जूता आदि के नाम पर भी मनमानी वसूली की जाती है। बच्चों पर कोचिंग पढ़ने आदि का भी दबाव बनाया जाता है। शिक्षा के बाजारीकरण को लेकर प्रशासन को गंभीर होने की जरूरत है।

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का बाजारीकरण मौजूदा दौर में एक बड़ा संकट बनकर ऊभरा है। इससे बड़ी संख्या में अभिभावक प्रभावित हो रहे हैं। जिन विद्यालयों को कभी शिक्षा का मंदिर माना जाता था, अब वहां शिक्षा के नाम पर धनादोहन हो रहा है।

इसे रोके जाने को लेकर राजनैतिक दलों की चुप्पी भी सवालिया निशानों के घेरे में है। कहा गया कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लेकर अब चुप नहीं बैठेगी। बाद में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी सदर को ज्ञापन सौंपकर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें