फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच शुरू

Thu, 24 Dec 2015 12:02 AM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मालूम हो कि अहिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक महिला ने खाद्य विभाग के छह अधिकारियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मंगलवार को केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन


कहा गया था कि सोमवार को सभी अधिकारी वाहन से उसकी चाय की दुकान पर आए और चाय पीने के बाद घर पहुंचाने के बहाने उसे वाहन पर बैठा लिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के समय सभी अधिकारी शराब के नशे में थे।

अधिकारियों ने महिला पर फर्जी आरोप लगाने की बात कहते हुए कहा कि जिन अधिकारियों पर आरोप लगाए गए हैं, उनमें से चार अधिकारी मौजूदा समय में दूसरे जिले में तैनात हैं।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रोहन पी कनय ने पूरे मामले की जांच सीओ भीटी सुधीर कुमार को सौंप दी। बुधवार देर शाम सीओ ने क्षेत्र स्थित एक राइसमिल पर पहुंचकर पीड़ित महिला से मुलाकात की और पूछताछ की।

सीओ ने बताया कि शीघ्र उस स्थान का भी जायजा लिया जाएगा, जहां दुष्कर्म किए जाने का आरोप महिला ने लगाया है। बताया कि 25 दिसंबर को खाद्य विभाग के सभी अधिकारियों को अपना पक्ष रखने के लिए कार्यालय बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें