अकबरपुर नगर से सटे शिवबाबा प्रांगण में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैच का शुभारंभ देव इन्द्रावती महाविद्यालय कटेहरी के प्रबंधक डॉ. राना रणधीर सिंह ने किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को पूरी ईमानदारी व मेहनत से खेलने की सलाह दी। कहा कि खेल में हार जीत से ज्यादा मायने प्रतिभाग करना व बेहतर प्रदर्शन करना है। ऐसे में खिलाड़ियों को बगैर किसी दबाव में खेल को खेलना चाहिए।
दूसरे दिन का पहला मंगलवार को कटेहरी व नरायण क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नरायण क्रिकेट क्लब की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। निर्धारित 10 ओवर में 110 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटेहरी टीम लक्ष्य से पहले ही ढेर हो गई। यहां के खिलाड़ी महज 70 रन बना सके। इससे उन्हें 40 रनों के भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। अध्यक्ष लकी पांडेय के अलावा नीरज त्रिपाठी, आनंद आदि सहयोग कर रहे हैं।