फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह आयोजन के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के भीटी में ब्लाक में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में मधुमक्खियों के हमले के दौरान छ? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
भीटी। विकास खंड कार्यालय परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों के हमले में खंड विकास अधिकारी कार्यालय का एक वरिष्ठ लिपिक व एक सफाई कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों को सीएचसी भीटी में भर्ती कराया गया। मधुमक्खियों के हमले के कारण कार्यक्रम स्थल को परिवर्तित कर झारखंडी मंदिर परिसर में किया गया। समारोह में विधिविधान से 11 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। नव दंपतियों को इस बीच जीवनोपयोगी सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को भीटी विकास खंड कार्यालय परिसर में कार्यक्रम होना था। सभी तैयारियां पूर्वाह्न तक पूरी कर ली गई थीं। वैवाहिक बंधन में बंधने वाले वर व वधू के साथ ही उनके सगे संबंधी भी परिसर में पहुंच गए थे। आयोजन को सफल बनाने के जिम्मेदार परिसर में तैयारियों का जायजा ले रहे थे। इसी बीच अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इससे वर, वधू व अधिकारियों व कर्मचारियों में भगदड़ गई। इस बीच मधुमक्खियों की चपेट में आई एक महिला को बचाने के प्रयास में बीडीओ कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक तीरथ व सफाई कर्मचारी आशाराम मधुमक्खियों के हमले में घायल हो गए। उन्हें सीएचसी भीटी में भर्ती कराना पड़ा।
इस बीच मधुमक्खियों के हमले को देखते हुए कार्यक्रम स्थल को बदल दिया गया। इसके बाद झारखंडी महादेव मंदिर परिसर में आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीडीओ अनुपम सिंह की मौजूदगी में 11 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंध गए। विधि विधान से एक-दूजे के हुए 11 जोड़ों को जीवनोपयोगी सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। नव दंपतियों को समाज कल्याण अधिकारी आरके चौरसिया, रामबरन, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश द्विवेदी, संजय सिंह, उमाशंकर सिंह, मनीष सिंह, दिनेश मिश्र, कौशलेंद्र निराला, बंशीलाल वर्मा आदि ने आशीर्वाद दिया। इस बीच वरिष्ठ भाजपा नेता रमांकर सिंह ने प्रत्येक नव दंपती को एक-एक दीवार घड़ी उपहार के रूप में दी।
विज्ञापन

एक-दूजे के हुए यह जोड़े
डिंपल-नीरज, उमा-रवि कुमार, ज्योति कुमारी-सुरेश कुमार, प्रियंका-प्रेमराज, वंदना-भानु कुमार, नीतू-अर्जुन, ज्योति-सर्वेश कुमार, अनीता-राजू, कविता-प्रमोद कुमार, रूपम-अशोक कुमार, कुशलावती-अतुल कुमार एक-दूजे के हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें