फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूक होकर आगे बढ़ें बेटियां

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जलालपुर में महिलाओं को जागरूकता पंपलेट उपलब्ध कराती महिला पुलिसकर्मी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बेटियों को जागरूक करने का अभियान लगातार जारी है। सोमवार को भी एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर महिला पुलिस कर्मियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर जानकारियां दीं। कहा कि सरकार बेटियों व महिलाओं को न सिर्फ शिक्षित व जागरूक बना रही है, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए समान रोजगार भी दे रही है। पुलिस कर्मियों ने कहा कि बेटियां जागरूक होकर तरक्की के पथ पर आगे बढे़ं। साइबर क्राइम को लेकर भी जानकारी दी। कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली की मिशन शक्ति टीम की महिला सिपाहियों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीम सार्वजनिक स्थानों के साथ ही मंदिर, शॉपिंग मॉल आदि स्थानों पर भी गई और जानकारी दी। कहा कि महिलाओं व बालिकाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रहना होगा। साइबर क्राइम का शिकार होने से बचने के लिए जरूरी जानकारी दी। कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग विशेष सावधानी से करें।
ऐसे प्लेटफार्म पर किसी अपरिचित से चैटिंग, फोटो शेयर व बात न करें। साथ ही बैंक डिटेल, गोपनीय कोड आदि न साझा करने की सलाह दी। मीरानपुर, राजकीय पार्क, रोडवेज आदि क्षेत्रों में महिला पुलिस कर्मियों ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने शहजादपुर क्षेत्र के कई शॉपिग मॉल में महिला कर्मचारियों व ग्राहकों को भी जरूरी जानकारियां दीं। इसी तरह महिला पुलिस कर्मियों ने जलालपुर, टांडा, बेवाना, अहिरौली, बसखारी आदि क्षेत्रों में भी जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान महिलाओं व बेटियों को हेल्प लाइन नंबर वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 व साइबर हेल्पलाइन 1930 व संबंधित थानों के सीयूजी नंबर आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें