खंड विकास अधिकारी कटेहरी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के विरुद्घ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक खेंवार ग्राम पंचायत की प्रधान रोमा सिंह के देवर संदीप सिंह पुत्र इंद्रसेन सिंह एक दिन पहले खंड विकास अधिकारी कटेहरी सविता सिंह के सरकारी आवास पर गए थे। संदीप ने वहां मनरेगा से संबंधित किसी पत्रावली पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया।
बीडीओ ने उनसे कार्यालय में आकर बात करने को कहा। मगर संदीप वहीं हस्ताक्षर करने की जिद पर अड़े थे। बीडीओ सविता सिंह के मना करने पर संदीप ने उन्हें जान से मारने की धमकी देने के साथ ही अभद्रता की।
इस पर बीडीओ ने अहिरौली थाने में पूरे प्रकरण की तहरीर दी, जिसमें जान से मारने की धमकी देने का भी उल्लेख किया गया। पुलिस ने आरोपी संदीप सिंह के िख्ालाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।