फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सीएम आवास योजना में गंभीर नहीं बीडीओ, आठ को दी गई चेतावनी

Mon, 26 May 2025 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सरकार की महत्वपूर्ण योजना में शामिल सीएम आवास योजना में जिले के आठ बीडीओ की ओर से गंभीरता न दिखाने के कारण उन्हें परियोजना निदेशक ने चेतावनी पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

जिले के ब्लॉकों में सीएम आवास की समीक्षा की गई तो लगातार कई ब्लॉकों की दशा खराब निकली। नौ ब्लॉकों में अकबरपुर को छोड़ कर टांडा, भियांव, जलालपुर, जहांगीरगंज, बसखारी, भीटी, रामनगर और कटेहरी में सीएम आवास की स्थिति ठीक नहीं है। इसको लेकर पीडी अनिल कुमार सिंह ने खराब प्रगति वाले सभी ब्लाॅकों के बीडीओ को सोमवार को चेतावनी पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि अगर समय रहते स्थितियों को नहीं सुधारा गया तो कार्रवाई कराई जाएगी।
पीडी अनिल सिंह ने बताया कि अभी जिन आठ ब्लॉकों की हालत सीएम आवास को लेकर ठीक नहीं है वहां के खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। एक सप्ताह के अंदर अगर संतोषजनक परिणाम नहीं रहा तो आगे की भी कार्रवाई की जाएगी। सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी स्तर से बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें