फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मोबाइल टावर से 7.50 लाख की बैटरियां चोरी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सद्दरपुर। अलीगंज में मंगलवार भोर एयरटेल टाॅवर से 22 बैटरियां चोरी हो गईं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 7.50 लाख रुपये है। पुलिस और पीआरवी टीम ने दो चोरों को उनके ऑटो सहित गिरफ्तार कर लिया। टावर के कर्मचारी सामान तौलाने गए थे, तभी चोरों ने बैटरियां ऑटो में लाद लीं और भागने लगे।
विज्ञापन

नेटवर्क कंपनी के अरबाज खान और अरसान ने उन्हें भागते देख शोर मचाया। पीआरवी कमांडर बोबी और आरक्षी उमाशंकर यादव ने हंस चौराहे के पास ऑटो को पकड़ा। पुलिस ने अलीगंज निवासी राहुल जायसवाल और कस्बा पश्चिम निवासी प्रमोद कुमार उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक्साइड और अमर राजा कंपनी की कुल 22 बैटरियां बरामद हुईं। एसओ सुनील पांडेय ने बताया कि राहुल जायसवाल पर पहले से छह मामले दर्ज हैं। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि दोनों चोरों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें