फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में सात करोड़ का लेन-देन प्रभावित

Tue, 01 Sep 2015 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की दूरसंचार सेवा मंगलवार को लगभग पांच घंटे तक ठप रहने से लोगों में हाहाकार मच गया। रेलवे टिकट आरक्षण कराने के लिए लाइन में लगे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। जिला मुख्यालय स्थित बैंकों ने तो वैकल्पिक व्यवस्था कर कामकाज जारी रखा, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की कई बैंक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप।
विज्ञापन


इससे धन निकासी व धन जमा करने सहित विभिन्न कार्यों से आए उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नेटवर्क ठप होने से बैंकों के कामकाज पर लगभग सात करोड़ रुपये के कार्यों पर असर पड़ा है। सबसे अधिक समस्या उन व्यवसाइयों को हुई, जो बीएसएनएल का सिम प्रयोग करते हैं। शाम करीब चार बजे सेवा बहाल हुई, तो लोगों ने राहत की सांस ली।

जिले में बीएसएनएल सेवा मंगलवार को औंधे मुंह गिर गई। सुबह 11 बजे के बाद अचानक बीएसएनएल की सेवा ठप हो गई। पहले तो उपभोक्ताओं ने सोचा कि कुछ देर में नेटवर्क आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। लगभग चार घंटे से भी ज्यादा समय बीत गया, लेकिन नेटवर्क नहीं आ सका। नतीजा यह रहा कि नेटवर्क ठप होने से रेलवे आरक्षण सेवा भी पूरी तरह ठप हो गई।
विज्ञापन


इससे विभिन्न स्थानों के आरक्षण के लिए लाइन में लगे लोग कुछ देर तक इंतजार करने के बाद मायूस हो लौट गए।
जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित साइबर कैफे व ऑनलाइन फॉर्म भराने वाले केंद्रों पर भी कार्य ठप हो गए। कुछ लोगों ने तो वैकल्पिक व्यवस्था कर कार्य शुरू कर दिया, लेकिन अधिकतर जो बीएसएनएल पर ही निर्भर थे, उन्हें नेटवर्क आने तक का इंतजार करना पड़ा। जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न बैंकों में तो वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कार्य निपटाए गए, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य प्रभावित हुआ। जलालपुर, बसखारी व टांडा में स्थित विभिन्न बैंकों में कार्य पूरी तरह ठप रहा।

बीएसएनएल सेवा के ठप होने से रेल टिकट आरक्षण का कार्य प्रभावित रहा। आरक्षण के लिए लाइन में लगे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। नाराज लोगों ने कहा कि रेलवे प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था भी करनी चाहिए। टिकट आरक्षण कराने के लिए बुकिंग खिड़की के निकट मिले कटेहरी के रमेश कुमार व अकबरपुर के कालीसहाय ने कहा कि वे टिकट आरक्षण के लिए यहां पहुंचे थे, लेकिन निराश होना पड़ा।

अन्नावां विकास दुबे, बसखारी के संतोष कसौधन, अमेदा के अनिल वर्मा व नरहरिया के रामनयन वर्मा को बीएसएनएल का नेटवर्क फेल होने से निराश होकर स्टेशन से वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें