फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गेहूं की पांच किस्मों की बिक्री पर लगाई रोक

Wed, 29 Nov 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीज व कीटनाशक दवा के लिए लिए गए 24 नमूने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। मानकविहीन बीज व कीटनाशक दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगाने को लेकर बुधवार को जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय के नेतृत्व में टीम ने दो दर्जन से अधिक दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान संदेह में बीज व कीटनाशक दवाओं के 24 नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया। इसके साथ ही गेहूं की पांच प्रजातियों की टैग सही न होने पर बिक्री पर रोक लगा दी।
दरअसल गुणवत्ताविहीन बीजों व कीटनाशक दवाओं की बिक्री की शिकायतें बीते कुछ दिनों से लगातार सामने आ रही थीं। इसे संज्ञान में लेते हुए ही डीएम ने छापा मारने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में बुधवार को जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय के नेतृत्व में मालीपुर, शांतिनगर व बसखारी में सघन अभियान चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि राधे बीज भंडार मालीपुर में स्वामी 303, डीवीडब्लू 222, डीबीडब्लू 187, सतनाम सीड्स एचडी 2967, हिमालयन सीड्स के गेहूं प्रजाति के कुल 6340 किग्रा. बीज वितरण पर प्रतिबंध लगाया। इन सभी के टैग जांच में सही नहीं पाए गए। इसके अलावा बीज के 14 व कीटनाशक दवाओं के 10 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें