फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कड़ी सुरक्षा में मतगणना स्थलों पर जमा हुईं मतपेटिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सभी सात निकायों में शाम छह बजे मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटिकाओं को अलग-अलग मतगणना स्थल पर बने स्ट्रांग रूम में जमा कर दिया गया। सीसीटीवी कैमरे की निगाह में रखी गई मतपेटिकाओं की सुरक्षा को लेकर हथियार बंद सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई।
विज्ञापन

तीन नगर पालिका अकबरपुर, जलालपुर व टांडा तथा चार नगर पंचायत इल्तिफातगंज, अशरफपुर किछौछा, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर के 116 मतदान केंद्र के 353 बूथों पर मतदान प्रक्रिया शाम छह बजे सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई। मतपेटिकाओं को सील किया गया। इसके बाद उन्हें पोलिंग पार्टियां लेकर संबंधित मतगणनास्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रख दिया गया।
नगर पालिका अकबरपुर के 103 पोलिंग पार्टियों ने लोहिया भवन में, जलालपुर में 49 पोलिंग पार्टियों ने नरेंद्रदेव जनता इंटर कॉलेज व टांडा में 88 पोलिंग पार्टियों ने टीएन पीजी कॉलेज टांडा में मतपेटिकाओं को जमा किया। इसी प्रकार नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा की 29 व इल्तिफातगंज की 21 पोलिंग पार्टियों ने एचटी इंटर कॉलेज टांडा तथा जहांगीरगंज की 33 व राजेसुल्तानपुर की 30 पोलिंग पार्टियों ने एसडी मदर इंटरनेशनल स्कूल अन्नापुर में बने स्ट्रांग रूम में जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें