फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बरसे खूब वोट, 63 प्रतिशत हुआ मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अत्यंत उत्सुक्ता व रोचकता भरे माहौल में जिले के सात निकायों में मतदाताओं ने शहर की सरकार चुनी। सुबह सात बजे से ही मतदाताओं का उत्साह दिखाई पड़ने लगा था। शाम छह बजे जब मतदान समाप्त हुआ तो कुल 63 प्रतिशत मतदाता अध्यक्ष के सात व सभासद के 139 पद पर चुनाव के लिए बूथों तक पहुंचे। अब 13 मई मतों की गिनती के साथ ही नए अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी जबकि सभासदों की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की गहमागहमी का बड़ा केंद्र बृहस्पतिवार को मतदान के साथ ही समाप्त हो गया। इससे पहले 116 मतदान केद्रों के 353 बूथ पर सुबह सात बजे से कर्मचारियों ने मतदान की प्रक्रिया शुरू कराई। पहले कर्मियों ने एक बार फिर से अपने-अपने बूथों पर मतदान को लेकर रिहर्सल किया। इसके बाद मतदाताओं को प्रवेश देकर मतदान शुरू करा दिया गया। तीन नगर पालिका परिषद व चार नगर पंचायतों में तेजी से मतदान का दौर शुरू हुआ। पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी दिखाई।
अध्यक्ष पद के 100 उम्मीदवार में से सभी प्रमुख उम्मीदवारों व उनके समर्थकों ने एक एक मत बूथों तक पहुंचाने पर जोर दिया। हालांकि कोई लावलश्कर या फिर कोई ऐसा प्रयास नहीं देखने को मिला जिससे पुलिस प्रशासन को एतराज हो। शाम होते होते जिले में कुल 63 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें