फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी की जमानत खारिज

Sat, 28 Mar 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जेल में निरुद्ध आरोपी शिवम सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। न्यायालय ने मामले को गंभीर और संवेदनशील मानते हुए आरोपी को राहत देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन



जलालपुर क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान आरोपी शिवम सिंह का नाम सामने आया जिस पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोप लगा था। पुलिस ने चार मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि आरोपी निर्दोष है और उसे झूठा फंसाया गया है। न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलों और उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद पाया कि आरोपी पर लगे आरोप गंभीर प्रकृति के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें