फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच ने लखनऊ को 2-1 से हराया

Mon, 08 Feb 2016 11:50 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों बीएन इंटर कॉलेज खेल मैदान में जिला फुटबाल एसोसिएशन के की ओर से राज्यस्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। पूल एक के लीग व सेमीफाइनल मैच मैच होने के बाद अब पूल बी के लीग मैच चल रहे हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में सोमवार को विकास स्पोर्टिंग क्लब बहराइच व सिटी क्लब लखनऊ के बीच मैच हुआ। बहराइच की टीम के किशोर कुमार ने पहले पांच मिनट  में ही गोल मारकर लखनऊ को दबाव में ला दिया। इसके बाद लखनऊ की टीम के खिलाडिय़ों ने गोल बराबर करने के लिए आक्रमकता दिखाई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

इस बीच मैच के 40वें मिनट में बहराइच की तरफ से राकेश ने दूसरा गोल मारकर टीम को जीत की राह पर ले आए। इसके बाद लखनऊ की टीम पूरी तरह दबाव में आ गई। ऐसा लग रहा था कि बहराइच की टीम दो गोल से जीत हासिल करेगी, लेकिन मैच के अंतिम क्षण में लखनऊ की तरफ से विजय ने गोल कर दिया। रेफरी ने मैच समाप्त होने का संकेत दिया तो बहराइच के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। टीम ने 2-1 से मैच जीत लिया।
विज्ञापन


इससे पहले मैच का शुभारंभ अकबरपुर नगर पालिका चेयरमैन चंद्रप्रकाश वर्मा ने दोनों टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि उन्हें फुटबाल व क्रिकेट से बहुत लगाव है।

ऐसे में वह इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन को बहुत अधिक महत्व देते हैं। प्रतिभागियों से आह्वान किया कि जीत हार की चिंता किए बगैर वे इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लें। इस दौरान समिति संरक्षक पवन पाण्डेय, जमाल अहमद, श्रीपाल सिंह, अमर बहादुर सिंह, प्रभाशंकर, अरविंद सिंह, सुरेंद्रनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें