फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 बच्चों को सौंपे बैग व पुस्तकें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय नरायनपुर में सोमवार को 150 छात्र छात्राओं को शासन द्वारा मुहैया पुस्तक व बैग सौंपे गए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने बच्चों को पुस्तक व बैग सौंपे। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न सिर्फ परिषदीय स्कूलों में कान्वेंट जैसी सुविधाएं मुहैया कराने का सराहनीय कार्य किया है, बल्कि बच्चों को विभिन्न नि:शुल्क योजनाओं का लाभ देकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य किया है। कोरोना महामारी में बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो इसकी भी व्यवस्था सरकार ने की।
विज्ञापन

विद्यालय में बढ़ रहे संसाधनों व शिक्षा के बनते बेहतर माहौल की ही देन है कि परिषदीय स्कूलों में छात्रों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। उन्होंने शिक्षकों से भी आह्वान किया कि बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा दी जाए। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी टांडा ने भी बच्चों से अच्छे तरह से पढ़ाई करने को कहा। प्रधानाध्यापक कुलदीप वर्मा ने बताया कि विद्यालय के कुल 150 बच्चों को नि:शुल्क बैग व पुस्तक उपलब्ध कराई गई। मौके पर संकुल प्रभारी विक्रम शाह, श्याम सुन्दर वर्मा, संदीप पटेल, अंगद वर्मा, राकेश, रमेश समेत कई मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें