फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाबा ट्रेडर्स ने जीती न्योरी प्रीमियर लीग

Sun, 15 Feb 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मालीपुर। राज्य स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता न्योरी प्रीमियर लीग (एनपीएल) कप सीजन-6 का फाइनल मुकाबला रविवार को बाबा ट्रेडर्स न्योरी और आजमगढ़ के बीच खेला गया। बाबा ट्रेडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

फाइनल मैच में आजमगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाबा ट्रेडर्स की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। महज 13 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। बाबा ट्रेडर्स की ओर से विपिन चंद्र ने बेहद तेज पारी खेली। उन्होंने सिर्फ नौ गेंदों में 38 रन बनाए। उनकी पारी में चार छक्के शामिल रहे। गेंदबाजी में उत्कर्ष यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर चार विकेट लिए। आयोजक मोहम्मद फारुकी, आफताब आलम और महफूज फारुकी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें