फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाबा गोविंद साहब का मेला रंगों से सजा, श्रद्धा और आस्था से गुलजार

Wed, 26 Nov 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
गोविंद साहब मेला परिसर में बच्चाें के मनोरंजन के लिए तैयार किया गया झूला।
विज्ञापन
जलालपुर/आलापुर (अंबेडकरनगर)। पूर्वांचल की पहचान और आस्था का प्रतीक सुप्रसिद्ध बाबा गोविंद साहब मेला इस समय रौनक से भर उठा है। मेले के शुभारंभ में अब सिर्फ एक दिन शेष है और पूरा परिसर श्रद्धा, व्यापार व मनोरंजन के संगम से गुलजार होने लगा है। दूर-दराज के जिलों से व्यापारी और श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो चुके हैं, जिससे मेला जीवंत रंगों में डूब गया है।
विज्ञापन



मेले का औपचारिक शुभारंभ 28 नवंबर को होगा, जबकि 29 नवंबर की मध्यरात्रि में लाखों श्रद्धालु पवित्र सरोवर में स्नान कर पूजा-अर्चना करेंगे।
जिले के साथ ही गाजीपुर, मऊ, बलिया, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, संतकबीरनगर सहित कई जिलों से लाखों भक्त गोविंद दशमी और पूर्णिमा स्नान के लिए यहां पहुंचते हैं। गोविंद मठ परिसर स्थित सरोवर में स्नान के बाद विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और श्रद्धालु घंटों तक मेले में खरीदारी का आनंद लेते हैं।

अयोध्या निवासी झूला संचालक राजेश ने बताया कि कई प्रकार के झूले लगाए गए हैं और जिला प्रशासन से अनुमति की प्रक्रिया चल रही है। झूलों के संचालन के लिए 20 से अधिक कर्मचारियों की टीम तैनात की गई है, वहीं टिकट दरें भी अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। झूलों की सजावट और रंगीन रोशनी बच्चों से लेकर बड़ों तक को आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन




परंपरागत दुकानों की सुगंध और रौनक भी मेले का प्रमुख आकर्षण बनी हुई है। सुप्रसिद्ध पन्नालाल खजला वाले के सुपुत्र सुभाष गुप्ता ने बताया कि मेले की शुरुआत से ही उनकी दुकान यहां लगती चली आ रही है। नमकीन, मीठा और खोया खजला उनकी पुरानी पहचान है। इस बार भी 300 से अधिक कारीगर निर्माण में लगे हुए हैं।







मुख्य अतिथि होंगे एमएलसी, जिपं अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन



उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी डॉ. हरिओम पाण्डेय उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी तथा डीएम अनुपम शुक्ला शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें