फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आजमगढ़ ने सैफई को 66 रनों से हराकर दर्ज की जीत

Sat, 03 Jan 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सूर्यपाल वर्मा मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को रोमांचक मुकाबले में आजमगढ़ की टीम ने सैफई को 66 रनों के बड़े अंतर से मात दी।
विज्ञापन

बीएन इंटर कॉलेज में खेले गए इस मैच में आजमगढ़ का प्रदर्शन गेंद और बल्ले दोनों से शानदार रहा, जिसने मैच को एकतरफा बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि भद्र सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक फिटनेस बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह जीवन का एक अहम हिस्सा भी हैं।
मैच की शुरुआत आजमगढ़ के कप्तान के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के निर्णय के साथ हुई। निर्धारित 20 ओवरों में आजमगढ़ की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। टीम ने सधी हुई शुरुआत की, हालांकि मध्यक्रम में कुछ विकेट गिरने से रन गति थोड़ी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

अंतिम ओवरों में जुटाए गए रनों की बदौलत आजमगढ़ एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा। 141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैफई की टीम आजमगढ़ के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और पूरी टीम 13.1 ओवरों में मात्र 74 रनों पर सिमट गई। सैफई की ओर से अंशुमान ने सर्वाधिक 21 रन बनाए, जबकि जन्मजेय ने 14 और श्रेष्ठ ने 12 रन जोड़े।
अन्य बल्लेबाज दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके। इस अवसर पर ललित मोहन श्रीवास्तव, राकेश सोनकर, संजय श्रीवास्तव, प्रेम नारायण तिवारी, संतोष मिश्रा, अनुराग उपाध्याय, सुधीर चतुर्वेदी, विक्रम सिंह, डॉ. एसएम बाकिर सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें