फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कपड़ा व्यापारी के घर चोरी की कोशिश, फायरिंग पर भागे चोर

Mon, 08 Sep 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कटका क्षेत्र के भियांव सैदपुर गांव में रविवार देर रात कपड़ा व्यापारी शौकत अली के घर चोरों ने धावा बोलने की कोशिश की। तीन मंजिला मकान की लगभग 16 खिड़कियों को औजारों से खोलने का प्रयास किया गया। घर के भीतर आहट सुनकर व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से हवाई फायरिंग की, जिससे चोर भाग निकले।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर सीओ अनूप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद रंग की संदिग्ध कार दिखाई दी है, जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है। व्यापारी शौकत अली ने बताया कि रात करीब 12 बजे वह नित्य क्रिया के लिए उठे थे। लौटते समय उन्हें घर के बाहर किसी की आहट सुनाई दी। जब उन्होंने दरवाजा खोलना चाहा तो वह बाहर से बंद मिला। इसके बाद उन्होंने बेटे इश्तियाक को जगाया और छोटे भाई जुल्फिकार को फोन किया। शोर मचाते हुए ग्रामीणों के साथ जुल्फिकार मौके पर पहुंचे। इसी बीच शौकत अली ने लाइसेंसी राइफल से हवाई फायरिंग की, जिससे चोर घबराकर मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सफेद कार की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी।
एक सप्ताह पहले छोटे भाई के घर हुई थी चोरी
गौरतलब है कि 30 अगस्त की रात शौकत अली के छोटे भाई जुल्फिकार के घर पर चोरों ने धावा बोला था। चोर तीन लाख रुपये नकद और करीब 30 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए थे। इस वारदात का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है और अब बड़े भाई के घर चोरी की कोशिश ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें