फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मुकुट पूजन संग कलाकारों ने शुरू किया अभ्यास

Mon, 08 Sep 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
.टांडा में रामलीला का अभ्यास शुरू होने से पहले हुआ मुकुट पूजन।
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा तहसील की ऐतिहासिक रामलीला रंगमंच चौक इस वर्ष भी परंपरा और आस्था के संगम का साक्षी बनने जा रहा है। शनिवार देर शाम को वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से मुकुट पूजन कर रामलीला के लिए अभ्यास शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर में वर्षों से चली आ रही यह रामलीला धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर के रूप में आज भी अपनी पहचान बनाए हुए है। रामलीला समिति के पदाधिकारियों और कलाकारों की मौजूदगी में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी के मुकुट का पूजन किया गया। गणेश वंदना और सुंदरकांड पाठ हुआ। समिति के सदस्य राजेश सिंह ने बताया कि टांडा की रामलीला नगरवासियों के आस्था का प्रमुख केंद्र है। इस वर्ष भी रामलीला में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन प्रसंगों का मंचन 23 सितंबर से दशहरा तक किया जाएगा। इस दाैरान राकेश मिश्र, अनिरुद्ध अग्रवाल, बजरंगी लाल सोनी, पंकज मोदी, विवेक जायसवाल, अखिल कपूर, रिंकू गौड़, मंटू मांझी, आकाश शाह, डॉ. अनुराग गुप्ता, अजय नारायण टंडन और सलिल अग्रवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें