फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जांच करने पहुंची बिजली विभाग की टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। बिजली विभाग की टीम 10 जुलाई की शाम जेट्ठावां गांव में बिजली चोरी की शिकायत पर जांच करने पहुंची, तो वहां मौजूद दबंगों ने हमला कर दिया। वीडियो साक्ष्य जबरन डिलीट कराते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद अवर अभियंता ने सगे भाइयों समेत तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट, अभद्रता व सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम अवर अभियंता रवींद्र कुमार मौर्य अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ जेट्ठावां गांव में अवैध रूप से सिंचाई के लिए चल रहे विद्युत मोटरों की जांच कर रहे थे। इस दौरान बिजली चोरी करते हुए शैलेंद्र यादव, बब्लू यादव और हर्षित यादव को रंगे हाथों पकड़ा तो वे आग बबूला हो गए। आरोप है कि तीनों ने गांव के अन्य लोगों को बुला लिया और बिजली कर्मियों के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान संविदा कर्मी सुनील कुमार का मोबाइल भी छीन लिया और उसमें मौजूद विद्युत चोरी से संबंधित वीडियो को जबरन डिलीट कराया।
अवर अभियंता ने तुरंत अधिशाषी अभियंता व अन्य उच्चाधिकारियों को जानकारी दी और आलापुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शैलेंद्र यादव, बब्लू यादव और हर्षित यादव के विरुद्ध केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें