फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे के शिक्षकों व छात्रों पर हमला

Wed, 14 Oct 2015 10:54 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें तीन शिक्षक समेत पांच छात्र घायल हो गए। घायल शिक्षकों में से एक ईदगाह के पेश इमाम भी हैं। घायलों में तीनों शिक्षकों और एक छात्र की हालत गंभीर बताई जाती है। सूचना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस के पहुचने से पहले हमलावर वहां से भाग गए। पुलिस ने घायल शिक्षकों व छात्रों को सीएचसी टांडा में भर्ती कराया।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक मुबारकपुर मोहल्ला निवासी टोनी पुत्र अब्दुल बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे करीब मोहल्ला स्थित मदरसा नूरे हक इस्लामिया के पीछे लघुशंका कर रहा था। इस पर मदरसे की छत पर मौजूद छात्रों ने इसका विरोध किया। यह बात टोनी को नागवार गुजरी और वह मदरसे में जाकर  छात्रों से कहासुनी करने लगा। शिक्षकों ने उसे समझाया बुझाया।

इस पर वह धमकी देता हुआ वहां से चला गया। बताया जाता है कि एक घंटे बाद वह 12 से अधिक युवकों के साथ पुन: मदरसा पहुंच गया। सभी लाठी-डंडे व धारदार हथियार से लैस थे। आरोप है कि टोनी व साथ आए युवकों ने मदरसे में प्रवेश करते ही जो भी शिक्षक व छात्र मिला उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने धारदार हथियार से शिक्षक मोहम्मद अनीस, मोहम्मद कफील व शिक्षक एवं ईदगाह के पेश इमाम हाफिज सिराज अहमद पर हमला कर दिया। इससे मोहम्मद अनीस के बाएं हाथ की अंगुली कट गई, जबकि अन्य दोनों शिक्षकों को भी चोटें आईं।

इसके अलावा छात्र मोहम्मद रहमान को गंभीर चोटें आईं, जबकि 4 अन्य छात्रों को भी चोटें आईं हैं। गुहार पर इर्दगिर्द के बड़ी संख्या में लोग मदरसे की तरफ दौड़ पड़े। इस पर हमलावर छात्रों को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया।

सूचना मिलने पर सीओ टांडा राघवेंद्र मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक पूछताछ की। टांडा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ओपी यादव ने बताया कि शिक्षक मोहम्मद अनीस पुत्र अब्दुल रऊफ की तहरीर पर टोनी पुत्र अब्दुल, कादिर व गफूर पुत्रगण अली हसन व रजी अहमद पुत्र अब्दुल मजीद निवासी मुबारकपुर सहित अन्य कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें