फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दामाद पर हमला, अपहरण की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बसखारी के मखदूमनगर निवासी चंद्रकांत गुप्ता ने अपने ससुर पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही अपहरण की कोशिश भी की गई।



चंद्रकांत गुप्ता ने न्यायालय को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह बीते 26 दिसंबर 2024 को अपनी दुकान पर मजदूरों के साथ बातचीत कर रहे थे। तभी चार पहिया वाहनों से ससुर शिवप्रसाद गुप्ता सहित कुल आठ लोग आ धमके। बिना किसी कारण के गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसे जबरन गाड़ी में डालकर अगवा करने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन


मजदूरों और राहगीरों ने किसी तरह चंद्रकांत को छुड़ाया। चंद्रकांत ने अपनी पत्नी कुसुमकला पर हमला करने का आरोप लगाया। आरोप है कि घटना से लगभग दो माह पूर्व उनकी चल-अचल संपत्ति दबाव बनाकर पत्नी के नाम रजिस्ट्री करवा ली गई है। बसखारी थाने में शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने न तो प्राथमिकी दर्ज की गई और न ही कोई विधिक कार्रवाई हुई। इस पर पीड़ित ने न्यायालय से गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार रात केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें