फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन से निकली चिंगारी, चार बीघा गेहूं राख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खेत से ऊपर गुजरे बिजली के तारों की चिंगारी ने चार बीघा गेहूं की फसल जलाकर राख कर दी। अकबरपुर के तिरमुहानी से हासिमगढ तक खेतों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार गुजरे हैं। बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं। इसे बदलने के लिए कई बार किसानों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी कि, लेकिन तार को बदला नहीं जा सका है।

शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब तेज हवा के झोंके से बिजली के तार आपस में टकरा गए। इससे निकली चिंगारी दयाराम वर्मा के गेहूं के खेत में गिरने से आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीण खेतों की तरफ दौड़ पड़े। जमुनीपुर, छितुनी, हासिमगढ के ग्रामीण भी मदद के लिए पहुंचे गए। दो ट्रैक्टर की मदद से आग के चारोंं तरफ 10 फिट तक खड़ी गेहूं की फसल को जोतकर आगे बढ़ने से रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद जब तक आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दयाराम, नीरा देवी, मनीराम, नीरज वर्मा, सूरज वर्मा का करीब चार बीघा गेहूं जलकर राख हो चुका था। दमकल वाहन जब पहुंचा जब आग बुझ चुकी थी। ग्रामीणों ने वाहन को वापस लौटा दिया। सीएफओ जेपी सिंह ने बताया कि आग की सूचना मिलते की दमकल वाहन को मौके पर रवाना कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें