फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत जा रहे युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना अंतर्गत खानपुर उमरन गांव में रविवार सुबह एक युवक पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर मरणासन्न कर दिया। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी जीतबहादुर (45) रविवार सुबह खेत की तरफ जा रहा था। आरोप है कि इसी बीच गांव के ही अरुण व वरुण समेत कई अन्य ने उसे रोक लिया। अभद्रता करना शुरू किया, तो उसने इसका विरोध किया।
आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने लोहे की सरिया के साथ कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर भूमि पर गिर पड़ा। इस चीख पुकार पर आसपास मौजूद ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

उधर, गंभीर रूप से घायल जीत बहादुर बेहोश हो चुका था। स्थानीय इलाज के बाद परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी अरुण, वरु ण समेत सात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। बताया कि दोनों पक्षों के बीच एक भूखंड को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इस मामले में पूर्व में ही दोनों तरफ से मारपीट का केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें