अकबरपुर के एकलव्य स्टेडियम में तैराकी के लिए छलांग लगाते खिलाड़ी।
अंबेडकरनगर। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या एकलव्य स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालयीय पुरुष व महिला तैराकी प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन समारोह पुरस्कार वितरण के साथ किया गया।
इसमें 11 महाविद्यालयों ने हिस्सा लिया, जिसमें श्री विनायक पीजी कॉलेज खजुराहट अयोध्या, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या, नंदिनी नगर स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोंडा, साकेत पीजी कॉलेज अयोध्या, देव इंद्रावती महाविद्यालय कटेहरी, उर्मिला महाविद्यालय फैजाबाद, बीएन केबी महाविद्यालय अकबरपुर व अन्य महाविद्यालय शामिल हुए। इसकी मेजबानी कर रही रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य शैफाली वर्मा प्रो. शेफाली सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि तैराकी प्रतियोगिताएं समग्र शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी है। इससे चिंता व अवसाद कम होने के साथ आत्म-विश्वास बढ़ाती हैं। ये चयनित खिलाड़ी एसआरएम विश्वविद्यालय चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. सिमेंद्र विक्रम सिंह, शिवकरण सिंह व निर्णायक की भूमिका में सुधांशु सिंह, राजेश सिंह ,चंद्रिका मिश्रा, सानू श्रीवास्तव, अभय मिश्रा व ंचालिका डॉ. सीमा यादव मौजूद रहीं।