अंबेडकरनगर। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंगलवार को जनपद के सभी प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर अखंड रामायण पाठ, भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रमों का भव्य आयोजन हुआ।जनपद मुख्यालय के श्रीराम जानकी मंदिर, एमई विक्रमादित्य तिराहा स्थित हनुमान मंदिर समेत अन्य स्थानों पर कार्यक्रम हुए। ब्लॉक स्तर से लेकर नगर निकायों के मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। श्रद्धालुओं ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए रामायण पाठ का श्रवण किया। भजन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत रामचरितमानस की चौपाइयों ने वातावरण को भक्ति और श्रद्धा से सराबोर कर दिया।