फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलबंद बदमाशों ने बस में की तोडफ़ोड़, चालक परिचालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के ठीक पास आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर सात बाइक पर सवार 15 बदमाशों ने निजी बस को रोककर जमकर तोड़फोड़ की। अराजकतत्वों ने बस को रोकने के लिए बेखौफ होकर मुख्य मार्ग पर ट्रक खड़ा कर दिया था। गुंडई की हद पार करते हुए बदमाशों ने मुख्य मार्ग पर ही चालक व परिचालक की पिटाई भी की। इसके बाद सभी भाग गए। पुलिस ने मामले में बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह नौ बजे करीब अकबरपुर नगर सीमा के ठीक पास अराजकतत्वों ने गुंडई की सारी हद पार कर दी। दिल्ली से चलकर आजमगढ़ जा रही सिटी ट्रेवेल्स की बस को बदमाशों ने नेवतरिया के पास अकबरपुर आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर रोक लिया। वहां सात बाइक पर सवार होकर आए करीब 15 लोगों के हाथों में लाठी-डंडे थे। बस के पहुंचते ही बदमाशों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी।
पत्थरबाजी की गई और लाठी डंडे भी चलाए। कुछ बदमाश बस के अंदर घुस गए। उन्होंने चालक व परिचालक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इससे यात्रियों में फैल गई। बस में सवार कई बच्चे व महिलाएं रोने लगीं। बस को क्षतिग्रस्त करने और चालक-परिचालक को पीटने के बाद बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए। ट्रक को भी उन्होंने मौके से हटा दिया। घटना के बाद सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद परिचालक आलोक निवासी आजमगढ़ तथा चालक मोहम्मद शेरू निवासी महोली सीतापुर को अकबरपुर कोतवाली लाया गया।
विज्ञापन

यहां चालक शेरू की तहरीर पर लगभग 15 बदमाशों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। सभी बदमाशों की धरपकड़ सुनिश्चित की जाएगी। निश्चित रूप से यह मामला अत्यंत गंभीर है।
बताया जाता है कि बस जब दिल्ली से चली तो जेवर टोल प्लाजा पर जीएसटी से जुड़े अधिकारियों ने छापेमारी कर दी। इससे बस में बैठे अकबरपुर निवासी चार यात्रियों का सामान पकड़ा गया। इसके बाद बस जब आगे बढ़ी तो उन यात्रियों ने चालक व परिचालक से विवाद शुरू कर दिया।
मामला तूल पकड़ गया। आरोप है कि इसके बाद बस के अकबरपुर पहुंचने के बाद बस स्टेशन के पास ये चार यात्री उतर गए। इसके बाद ही नेवतरिया के पास बस को रोककर घटना को अंजाम दिया गया। कोतवाल ने बताया कि जीएसटी अधिकारियों के छापे को लेकर ही गुंडागर्दी की गई है। एसपी के निर्देश पर मामले में सख्त एक्शन लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें