फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आंगनबाड़ी केंद्र में मासूम को बंद कर चली गईं कार्यकर्ता और सहायिका

विज्ञापन
रिमझिम।-ग्रामीण
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। जहांगीरगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर पिकार के परिसर में बने आंगनबाड़ी केंद्र में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता और सहायिका बिना देखे कमरे में ताला लगाकर अपने-अपने घर चली गईं। इस दौरान एक पांच साल की बच्ची अंदर बंद रह गई। एक घंटे तक राेते-रोते मासूम बेहाल हो गई। परिजन उसे ढूंढते हुए केंद्र पहुंचे तो आवाज सुनकर उसे बेसुध अवस्था में वहां से निकलवाया गया। लापरवाह कर्मियों की शिकायत ग्रामीणों ने सीडीओ और बीईओ से की, इसके बावजूद कार्रवाई न होने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर पिकार के परिसर में बने आंगनबाड़ी केंद्र में गांव के अखिलेश की पुत्री रिमझिम (5) पंजीकृत है। बृहस्पतिवार को वह केंद्र गई थी, लेकिन छूटने के समय के एक घंटे बाद तक घर नहीं पहुंची। परिजन उसे गांव भर में ढूंढते हुए स्कूल पहुंचे। वहां अंदर से बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद उसे बेहाल स्थिति में केंद्र से निकलवाया गया।
ग्रामीणों और परिजनों ने इसकी सूचना शिक्षा विभाग और बाल विकास परियोजना अधिकारी को दी। जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बीईओ संतोष पांडेय ने बताया कि बच्ची कमरे में सो गई थी, लेकिन कमरा बंद नहीं था। उसकी दादी उसे लेने व भेजने आती थीं। उन्होंने इसे आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित मामला बताया। बाल विकास परियोजना अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि बच्ची का नाम आंगनबाड़ी केंद्र के रजिस्टर में दर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच कराई जाएगी। संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें