फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नौ विकास खंडों में लगेंगे दिव्यांगजन सहायता शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 27 नवंबर से 16 दिसंबर तक नौ विकास खंडों में शिविर लगाए जाएंगे। डीएम ईशा प्रिया के निर्देश पर आयोजित इन शिविरों में पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हांकन करने के साथ विभिन्न योजनाओं के लिए पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन

शिविरों में ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, कृत्रिम हाथ-पैर, बैसाखी, कान की मशीन और स्मार्टकेन के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके अलावा दिव्यांग पेंशन, दुकान निर्माण एवं संचालन योजना, दिव्यांग शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार और यूडीआईडी कार्ड के लिए भी आवेदन किए जा सकेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 नवंबर को रामनगर, 28 नवंबर को जहांगीरगंज, एक दिसंबर को भियांव, चार दिसंबर को जलालपुर, आठ दिसंबर को बसखारी, 10 दिसंबर को कटेहरी, 11 दिसंबर को भीटी, 15 दिसंबर को टांडा और 16 दिसंबर को अकबरपुर विकास खंड मुख्यालय पर शिविर आयोजित होगा। सभी शिविर सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक लगेंगे।
विज्ञापन

ये दस्तावेज लाना जरूरी
आवेदन के लिए दिव्यांगजनों को आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ लानी होगी। डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को शिविरों के सफल आयोजन तथा पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें