फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हेरोइन के साथ पकड़े गए युवक को तीन वर्ष की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा ब्लॉक हाईवे के पास 45 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए युवक को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट भारतेंदु प्रकाश गुप्ता की अदालत ने तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी दीपक कुमार गुप्ता निवासी लहनपुर, अलीगंज पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे दो माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार, चार जुलाई 2021 को उपनिरीक्षक रामउग्रह कुशवाहा और आरक्षी धनंजय सिंह पटेल मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई के लिए निकले थे। धर्मनगर हाईवे ओवरब्रिज के नीचे रेसर मोबाइल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति स्मैक लेकर पेट्रोल पंप की ओर से हाईवे पर आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर टांडा ब्लॉक हाईवे के पास दीपक को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसकी पैंट की बाईं जेब से पीली प्लास्टिक की थैली में 45 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने के बाद पांच ग्राम नमूना लेकर सील किया गया। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की जांच में पदार्थ हेरोइन पाया गया।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने उपनिरीक्षक रामउग्रह कुशवाहा और मुख्य आरक्षी योगेंद्र सिंह की गवाही समेत दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए। अदालत ने तलाशी, बरामदगी और नमूना सील करने की प्रक्रिया को नियमानुसार मानते हुए अभियोजन के साक्ष्यों को पर्याप्त पाया। इसके बाद दीपक को मादक पदार्थ रखने का दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें