फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में चलीं लाठियां, सात घायल

Fri, 24 Jul 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के सिझौलिया गांव निवासी अमरनाथ व दयाराम के बीच लम्बे समय से एक भूखंड को लेकर विवाद चला आ रहा है। विवादित भूमि को दोनों पक्ष अपनी बताते हैं।
विज्ञापन


गुरुवार शाम दोनों पक्षों के बीच भूमि पर कब्जेदारी को लेकर विवाद शुुरू हो गया। विवाद देररात करीब साढ़े 9 बजे तक चलता रहा। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच गलौज शुरू हो गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों को लेग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने मामला किसी तरह से समझा बुझाकर शांत कराया। इसमें एक पक्ष से दयाराम, रेखा, गोल्डी व पिण्टू को चोटेें आयी हैं, जबकि दूसरे पक्ष से अमरनाथ, पंकज, शांती को चोटें आ गई। दोनों पक्ष ने शुक्रवार सुबह अकबरपुर थाने पहुंचकर  तहरीर दी।
विज्ञापन


एसओ योगेश शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में छानबीन कराई जा रही है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें