फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मारपीट के आरोपी को पासपोर्ट बनवाने की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर क्षेत्र में वर्ष 2024 में मारपीट और घर में घुसकर हमला करने के मामले के आरोपी अरविंद यादव को कोर्ट ने तीन साल के लिए पासपोर्ट बनवाने की अनुमति दे दी है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप कुमार ने 20 हजार रुपये का व्यक्तिगत बंधपत्र जमा करने और विदेश यात्रा से पहले कोर्ट की अनुमति लेने की शर्त लगाई है।
विज्ञापन

पेठिया निवासी अरविंद ने अर्जी में बताया कि वह दिहाड़ी मजदूर है। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने और कर्ज बढ़ने के कारण वह रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता है। उसने मुकदमे की सुनवाई में अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित रहने का आश्वासन भी दिया।
कोर्ट ने पाया कि आरोपी को 17 जून 2025 को जमानत मिल चुकी है और 13 अगस्त 2026 को आरोप तय हो चुके हैं। अदालत ने कहा कि दोषसिद्ध होने तक आरोपी निर्दोष माना जाता है। यह आदेश केवल संबंधित मुकदमे तक सीमित रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें