फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से एएसएम घायल

Sat, 15 Oct 2016 11:17 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident - फोटो : demo
विज्ञापन
नगर क्षेत्र अकबरपुर से सटे पवित्र शिवबाबा के निकट बाइक से जा रहे सहायक स्टेशन मास्टर कटेहरी पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक छात्रा समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र मालीपुर अंतर्गत कजरी गांव निवासी रामधनी (55) पुत्र वंशराज कटेहरी में सहायक स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात हैं। वह शनिवार सुबह बाइक से घर से ड्यूटी पर जा रहे थे।

बताया जाता है कि पवित्र शिवबाबा के निकट पीछे से आ रही पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


 उधर, सुल्तानपुर जनपद के अमरौला गांव निवासिनी सुमन (22) पुत्री लल्लन शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अरियौना गांव निवासी गिरीशचंद्र की 15 वर्षीय पुत्री जाह्नवी शनिवार सुबह साइकिल से अकबरपुर नगर स्थित एक विद्यालय जाते समय नगर के निकट तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जाह्नवी कक्षा 11 की छात्रा है।

इसी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी कल्लू (55) पुत्र दुबई शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी थाना क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ला निवासी जगदीश (65) पुत्र रामआसरे शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें