अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित ड्रीम इंडिया स्कूल में शुक्रवार को विधि विधान से पूजन अर्चन हुआ। प्रधानाचार्या ज्योति पाण्डेय के नेतृत्व में स्कूल में आयोजित सरस्वती पूजन समारोह में बच्चों व शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती पाण्डेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
विद्यार्थियों व शिक्षकों ने सरस्वती वंदना की। इसके बाद पठन-पाठन को लेकर चर्चा की गई। अग्रिम सत्र में और बेहतर शैक्षणिक स्तर बनाने व मेधावियों को आगे बढ़ाने पर बल दिया गया। प्रधानाचार्या ने भरोसा दिलाया कि मेधावियों को आगे बढ़ाने में पूरी मदद दी जाएगी। मौके पर अशफाक अहमद, नीलम मिश्रा, विनीत पाण्डेय, आरती अग्रहरि, कृष्णा यादव, राणा मिश्र, संतोष पाण्डेय व मानवेन्द्र आदि मौजूद रहे।
नगर के सेंट पैट्रिक्स लर्नर्स अकादमी में मंत्रोच्चारण के बीच मां सरस्वती की पूजा की गई। हवन भी किया गया। प्रबंधक अभिनव त्रिपाठी ने बच्चों तथा शिक्षकों संग पूजन में भाग लिया। बच्चों ने सरस्वती वंदना की। प्रधानाचार्य राघवेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि स्कूल में हर साल वसंतोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।
मौके पर अभ्युदित त्रिपाठी, शिवकुमार तिवारी, गायत्री तिवारी, प्रियवदा, विवेक कुमार, मंगेश, शुभम त्रिपाठी व दुुर्गेश आदि मौजूद रहे। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजन अर्चन किया।
एमबीबीएस 2014 बैच के छात्र छात्राओं ने प्राचार्य डॉ पीके सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम किया। मौके पर डॉ. सुजीत राय, डॉ. वीरेन्द्र यादव, डॉ. प्रमोद, डॉ. अमित पटेल, डॉ. लेखा तुली, डॉ. अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को श्रीमती लीलावती आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्या मंदिर रामनगर के छात्रों ने सुबह ही सरस्वती मां की भव्य झांकी निकाली, और क्षेत्र का भ्रमण किया। इस मौके पर प्रबंध समिति अध्यक्ष आरएस गौतम, प्रबंधक इड्डद्रजीत, प्रधानाचार्य सुधाकर मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पं राम अवध स्मारक जूनियर हाईस्कूल, जय बजरंग इंटरमीडियट विद्यालयों में वसंत पंचमी पर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। इसके अलावा टांडा नगर, जलालपुर व भीटी आदि क्षेत्रों में भी वसंतपंचमी का पर्व उल्लास के साथ मना।