फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा बहुओं ने सीएमओ पर जड़ा दुर्व्यवहार का आरोप

Fri, 12 Jun 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनो पारिश्रमिक भुगतान को लेकर आशा बहुओं द्वारा सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करने और कार्यालय केकक्षों का दरवाजा बंद कर सीएमओं को बंधक बना लिया था। बाद में डीएम विवेक ने पहुंचकर बिंदुवार मागों का निपटारा कराया।
विज्ञापन


सीएमओ ने खुद को कमरे में बंद कर दिए जाने की शिकायत दूरभाष पर स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन तक से की थी। डीएम की मौजूदगी में सकारात्मक वार्ता के बाद माहौल शांत हो सका।

इसके बावजूद सीएमओ मेजर डा. बीपी सिंह ने आशा बहुओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए एसपी को पत्र भेज दिया। सीएमओ के निर्णय से आशा बहुओं का आक्रोश एक बार फिर से भड़क उठा। बसखारी ब्लॉक अध्यक्ष विमला देवी ने अकबरपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर सीएमओ के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


अध्यक्ष के मुताबिक गत 10 जून को वह बसखारी ब्लॉक की आशाबहुओं के साथ सीएमओ कार्यालय पहुंचकर मानदेय की मांग करने गई थी। कार्यालय पहुंचते ही सीएमओ भड़क गए और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारने के लिए दौड़ा लिए। वह किसी तरह से कार्यालय से बाहर भागी।

इस दौरान टक्कर से मेेज पर रखा गिलास गिरकर टूट गया। सीएमओ ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए बाहर भगा दिया और खुद अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उन्होंने आशाओं को न्याय दिलाने के लिए मामले की जांच कराकर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें