अंबेडकरनगर। एसपी के निर्देश पर पुलिस का अभियान जारी है। सोमवार को अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वहीं, अहिरौली पुलिस ने पांच लीटर के साथ एक व राजेसुल्तानपुर पुलिस ने 50 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार तीन अभियुक्तों को भी जेल भेज दिया।
एएसपी अवनीष कुमार मिश्र ने बताया कि उपनिरीक्षक संतोष कुमार ने सोमवार को महिला की गैर इरादतन हत्या के मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि बीते दिनों अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर भीखपुर गांव में बीते दिनों भूमि विवाद में हुई मारपीट में एक महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में गांव निवासी ख्वाजा मुर्तुजा अब्बास, मुजाहिदा बानो व रुकैया फातिमा उर्फ बीना के विरुद्ध केस दर्ज दर्ज हुआ था। पुलिस टीम ने इन तीनों आरोपियों को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
बाद में तीनों को जेल भेज दिया गया। अहिरौली थाने के हेड कांस्टेबल महेश कुमार ने थाना क्षेत्र के खरिकाभारी गांव निवासी रामप्रसाद को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर चालान कर दिया। राजेसुल्तानपुर थाने के उपनिरीक्षक रघुवीर प्रसाद ने 20 लीटर अवैध कब्जी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इसी थाने के एसआई शिवप्रसाद ने मखनहा बाजार थाना अतरौलिया निवासी आजमगढ़ को इस्तेहार शाह को 20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा एसआई हरिप्रताप सिंह ने देवरिया बुजुर्ग निवासी नूर मोहम्मद को अवैध 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाद में केस दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया। इसके अलावा विभिन्न थानों की पुलिस ने शांतिभंग में 14 लोगों का चालान किया।