फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मखदूम अशरफ के उर्स में चाक चौबंद रहेंगी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जुलाई में शुरू हो रहे किछौछा स्थित सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ के उर्स को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी केशव कुमार ने बृहस्पतिवार शाम तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में गहन समीक्षा की और विभागवार जिम्मेदारियां तय कीं।
विज्ञापन

डीएम ने सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए कि इस बार मेला व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। विगत वर्षों की खामियों का हवाला देते हुए कहा कि इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। विशेष रूप से साफ-सफाई, चिकित्सा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा इंतजामों पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि मेला क्षेत्र में सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, चूना छिड़काव और फॉगिंग नियमित रूप से हो। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए, जबकि विद्युत विभाग को पुराने व ढीले तारों की मरम्मत और मोबाइल ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था करने को कहा।
लोक निर्माण विभाग व नगर पंचायत को टूटी सड़कों की मरम्मत कराने के सख्त निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए और मेला क्षेत्र में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु खोया-पाया केंद्र भी स्थापित किए जाए, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। बैठक में एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता, एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार, एसडीएम टांडा अरविंद त्रिपाठी, सीओ सिटी नीतीश तिवारी, चेयरमैन नगर पंचायत किछौछा ओंकार गुप्ता के अलावा उर्स कमेटी के पदाधिकारी समेत अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें