फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मोबाइल रिपेयर के बाद खाते से कटे दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा के पकड़ी भोजपुर निवासी मिठाईलाल ने शिकायती पत्र में बताया कि 17 जून को अपने मोबाइल की मरम्मत के लिए गांव स्थित चौराहे पर संचालित मोबाइल दुकान पर कृष्ण कुमार को मोबाइल ठीक करने के लिए सौंपा था। दुकान संचालक ने तीन चार घंटे में मोबाइल वापस कर दिया था।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार 19 जून को जैसे ही मोबाइल में नेटवर्क आया, उसने अपने बैंक खातों की स्थिति जांची तो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, शाखा बरियावन के खाते से एक लाख रुपये कम मिले। संदेह होने पर जब उसने अपने दूसरे खाते बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा बरियावन की जांच की, तो उसमें भी एक लाख रुपये निकल चुका था। इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जल्द ही संदिग्धों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें