फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: स्कूलों में रहकर एआरपी सुधारेंगे शैक्षिक गुणवत्ता

Mon, 16 Sep 2024 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) अब एक दिन में दो स्कूलों से अधिक भ्रमण नहीं कर सकेंगे। इसे लेकर शासन के निर्देश के बाद तैयारियां शुरू हो गई हैं। अब प्रतिदिन कम से कम एक स्कूल में दो घंटे समय देना होगा। शैक्षिक सुधार के लिए नवीन गतिविधियों व नए तौर तरीकों के बारे में भी शिक्षकों को जानकारी देनी होगी। एआरपी को अपनी भ्रमण की आख्या पोर्टल पर देनी होगी।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में 310 परिषदीय विद्यालय हैं। इसमें बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए कई कार्यक्रम का संचालन भी हो रहा है। अब शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए एकेडमिक रिसोर्स पर्सन विषयवार नियुक्त किए गए हैं। सभी एआरपी को निर्देश है कि वह शैक्षिक गुणवत्ता में व्यापक सुधार के लिए ब्लॉक क्षेत्र के स्कूलों की कक्षा में रहकर कम से कम दो घंटे तक शिक्षण कार्य देखेंगे।
शिक्षक किस तरह बच्चों को पढ़ा रहे हैं। उसको अपने मोबाइल के जरिए प्रेरणा पोर्टल पर दर्शाएंगे। सभी यदि कहीं पर सुधार की आवश्यकता है तो शिक्षक को उसके बारे में बताएं। एआरपी को रिपोर्ट प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से बेसिक शिक्षा शिक्षा अधिकारी एवं महानिदेशक स्कूल शिक्षा को भेजना है। खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर शैलजा मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश मिले हैं। प्रत्येक एआरपी को अब एक दिन में केवल दो ही स्कूल का भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य निर्देशों का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें