फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: योगा पार्क में स्थापित हुआ सेना का टैंक

Sun, 10 Nov 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
टांडा रोड स्थित योगा पार्क में स्थापित टैंक। 
विज्ञापन
शनिवार को योगा पार्क में क्रेन से जब लगभग 36 टन का टैंक स्थापित किया गया तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ पहुंच गई। इसमें युवाओं की संख्या अधिक थी। तमाम युवाओं ने या तो टैंक पर चढ़कर या फिर उसके सामने खड़े होकर सेल्फी ली। साथ ही उसे सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर भी किया।
विज्ञापन

युवाओं ने कहा कि वे इस ऐतिहासिक टैंक के साथ सेल्फी लेकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मालूम हो कि योगा पार्क का बीते कुछ समय से लगातार सुंदरीकरण किया जा रहा है। इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए शनिवार को विशेष वाहन से पुणे से टैंक यहां पहुंचा। बताया जाता है कि वर्ष 1971 में टी 55 टैंक का प्रयोग कर जनरल हनुमंत सिंह के नेतृत्व में पाकिस्तानी फौज के 93 हजार सैनिकों का आत्मसमर्पण कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें