फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक के लिए किसान संघर्षरत, सरकार प्रचार में व्यस्त : चंद्रशेखर

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण सोमवार को आलापुर विधानसभा क्षेत्र के लखमीपुर गांव पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। उन्होंनेे कार्यकर्ताओं से हालचाल जाना। केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कहा कि ठंड के मौसम में किसान अपने हक के लिए सड़कों पर आंदोलित हैं, लेकिन सरकार को किसानों की कोई सुध नहीं है।
विज्ञापन

एक तरफ प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाली के दौर से गुजर रही है तो दूसरी तरफ बेरोजगारी व महिला हिंसा की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि किसानों की समस्याओं के निस्तारण के बजाय मुख्यमंत्री दूसरे प्रदेश में प्रचार करने में व्यस्त हैं। कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि सरकार ने महिला हिंसा को लेकर जो नारा दिया था, वह प्रदेश में कहीं नहीं दिखता। आए दिन कहीं न कहीं महिला हिंसा सामने आ रही है। इसके बावजूद सरकार इन घटनाओं पर रोक लगा पाने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से सत्ता नहीं संभाली जा रही तो उन्हें कुर्सी छोड़ देनी चाहिए।
वहीं, भीम आर्मी चीफ ने पुलिस अधीक्षक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यदि प्रदेश में भीम आर्मी सत्ता में आई तो हिसाब किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में आम लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराएं। संगठन गरीबों व मजलूमों का उत्पीड़न नहीं होने देगा। वहीं, पुलिस-प्रशासन द्वारा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का भी इंतजाम किया गया था। इस मौके पर मोहम्मद आकिब, मंडल प्रमुख निखिल राव, सुनील आजाद, डॉ. अकमल, नरेंद्र बहादुर, राजकुमार, प्रवीण यादव, रविराज, बृजेश अंबेडकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें