फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वाजिदपुर पुल के पास पुलिस चौकी निर्माण को मिली मंजूरी

Fri, 31 Jul 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। नगर पालिका क्षेत्र में जलालपुर-बसखारी मार्ग स्थित वाजिदपुर पक्के पुल के पास पुलिस चौकी निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि सात महीने पूर्व उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में वाजिदपुर पक्के पुल के पास पुलिस चौकी निर्माण की मांग उठाई गई थी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि निर्धारित शर्तों का पालन करने पर नगर पालिका की ओर से पुलिस चौकी का निर्माण कराया जा सकेगा। व्यापारी और स्थानीय लोगों शत्रुघ्न सोनी, देवेश मिश्रा, केशव श्रीवास्तव और कृष्ण गोपाल कसौधन ने कहा कि वाजिदपुर पुल के पास पुलिस चौकी बनने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे राहगीरों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को सुविधा होगी।

-
बॉक्स

नगपुर में पुलिस चौकी बनाने की मांग

वहीं दूसरी तरफ जलालपुर से करीब चार किलोमीटर दूर नगपुर के लोगों ने भी पुलिस चौकी और नगर पंचायत बनाने की मांग उठाई है। नगपुर निवासी पप्पू सोनी, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, बच्चूलाल मौर्य, राहुल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता और छोटे लाल अग्रहरि ने बताया कि नगपुर में करीब 65 प्रतिशत मुस्लिम और 35 प्रतिशत हिंदू आबादी रहती है। नगपुर की जलालपुर कोतवाली से दूरी करीब चार किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें