फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज न करने का आरोप

Fri, 31 Jul 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। कटका के मुंडेहरा बाजार निवासी सौरभ मौर्य ने बृहस्पतिवार को एसपी प्राची सिंह को शिकायती पत्र देकर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज न किए जाने और आरोपी की गिरफ्तारी न होने की शिकायत की।
विज्ञापन

उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार सौरभ मौर्य के छोटे भाई अभिषेक मौर्य की मुंडेहरा शनिचरी बाजार में फास्ट फूड की दुकान है। आरोप है कि 20 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे गांव निवासी शशांक मौर्य उर्फ शंकू दुकान पर पहुंचकर अभिषेक से गाली-गलौज करने लगा। सौरभ का आरोप है कि आरोपी ने उनके साथ भी गाली-गलौज की और धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने मारपीट, धारदार हथियार से हमला, जान से मारने की धमकी और सार्वजनिक स्थान पर विवाद से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की लेकिन हत्या के प्रयास की धारा नहीं लगाई। अब तक गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। थाना प्रभारी अक्षय कुमार पटेल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें