फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पद पर तैनाती को लेकर भरी हुंकार

Sun, 03 Apr 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट रविवार को धरना देते टीईटी संघर्ष मोर्चा के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहायक अध्यापक पद पर तैनाती को लेकर टीईटी संघर्ष मोर्चा व मेरिट के आधार पर शिक्षक पद पर तैनाती को लेकर उत्तर प्रदेश टीईटी एकेडमिक संघर्ष मोर्चा ने रविवार को कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने को ठगा-सा महसूस कर रहे हैं। चेतावनी दी गई कि जब तक तैनाती प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की जाती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


टीईटी संघर्ष मोर्चा जिलाध्यक्ष आनंद रमन ने कहा कि पहले तो न्यायालय के निर्देश का हवाला देकर तैनाती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई। इसके बाद अब प्रदेश सरकार इसे लेकर हीलाहवाली कर रही है। सभी टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सहायक अध्यापक पद पर तैनाती को लेकर मुख्यमंत्री ने बढ़-चढ़कर दावे एवं वादे किए थे लेकिन अब तक उसे पूर्ण नहीं किया जा सका है।

शुरुआत में कुछ अभ्यर्थियों की तैनाती कर प्रदेश सरकार ने अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री कर ली। सहायक अध्यापक पद पर तैनाती को लेकर वे सभी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की उपेक्षा अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


यदि शीघ्र ही तैनाती प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई तो इसका खामियाजा प्रदेश सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इस दौरान अच्छेलाल, रामकुमार, सुग्रीव, वसीम अहमद, पंकज, राजेश मिश्र, संतोष, महेंद्र, राकेश व दिलीप आदि मौजूद रहे।

 उधर उत्तर प्रदेश टीईटी एकेडमिक संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण पटेल ने कहा कि वर्ष 2012 में निकाले गए विज्ञापन के जरिए कहा गया था कि मेरिट के आधार पर परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। इस संबंध में प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई।

वर्ष 2015 में काउंसलिंग शुरू हुई। एक हजार से अधिक की काउंसलिंग भी हो गई लेकिन उसी दौरान टीईटी की अनिवार्यता करते हुए तैनाती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई। इससे एकेडमिक अभ्यर्थी अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

वर्ष 2012 में निकाले गए विज्ञापन के आधार पर ही तैनाती प्रक्रिया को बहाल किए जाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष मोर्चा आंदोलनरत है लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। अब आश्वासन से काम चलने वाला नहीं है।

वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही मेरिट के आधार पर तैनाती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान संदीप वर्मा, अनूप पटेल, नरेंद्र बहादुर, सौरभ यादव, मुकेश मौर्या, संतोष यादव व राघवराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें